विक्रमपाल सिंह बने अयोध्या जनपद के यादव महासभा के प्रमुख महासचिव

बाराबंकी। अखिल भारतीय यादव महासभा, जनपद अयोध्या का प्रमुख महासचिव यादव महासभा रूदौली निवासी डॉ0 विक्रम पाल सिंह को नामित किया गया। समाजवादी पाटÊ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा, के पूर्वाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी यादव महासभा उ०प्र० एडवोकेट हाईकोर्ट अंशुमान सिंह यादव ने मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया। पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा उ०प्र० एडवोकेट अशुमान सिंह यादव ने कहा कि डॉ0 विक्रम पाल पेशे से चिकित्सक एवं समाज सेवी है, समाज में साफ छवि के व्यक्ति है संगठन के लिए एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में कार्य करेगे, इनसे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक संगठन सन् 1924 में स्थापित सिर्फ समाज के लिए समर्पित है, किसी राजनैैतिक दल के लिए प्रतिबद्ध नहीं है।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/  समाज के लोगों में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और संवैधानिक जागरूकता लाना सामाजिक न्याय की लड़ाई व उसके संघर्ष के प्रति संकलपित होना महासभा का मुख्य उद्देश्य है। पूर्वाचंल के विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषणा के क्रम में शीघ्र ही अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों एवं विधान सभाओं के अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी। विक्रम पाल सिंह की नियुक्ति पर तमाम गणमान्य एवं बाराबंकी जनपद के जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव सहित दर्जनों प्रधानों एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रुदौली और शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख डॉ० सन्तराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष रुदौली यादव महासभा अध्यक्ष डॉ० रमेश यादव, फैजाबाद जिलाध्यक्ष यादव महासभा समाजसेवी देवराज यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल नेता बलराम यादव, जिला प्रभारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 नरसिंह यादव, प्रमुख महासचिव प्रणव, डॉ० प्रशान्त यादव एवं आरजेडी के वरिष्ठ नेता तुलसीराम यादव सहित अन्य समाज सेवियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *