विक्रम मिस्री अब 2027 तक रहेंगे विदेश सचिव, केंद्र ने बढ़ाया कार्यकाल

नई दिल्ली  केंद्र सरकार ने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार कर दिया है।कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने फंडामेंटल रूल 56(डी) के प्रावधानों के तहत उनके सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। इसके साथ ही उनका कार्यकाल 14 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 14 जुलाई 2027 तक कर दिया गया है। विक्रम मिस्री को जून 2024 में भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया था।वे 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और विदेश नीति के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। मिस्री को विशेष रूप से चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के दौर में दोनों देशों के बीच संवाद और संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पहले वे उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/सरकार के इस निर्णय को विदेश नीति में निरंतरता बनाए रखने और वैश्विक स्तर पर भारत के रणनीतिक एवं कूटनीतिक हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे समय में जब भारत कई प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपट रहा है, अनुभवी नेतृत्व को बनाए रखने का यह फैसला विशेष महत्व रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *