बहराइच ( पयागपुर तहसील )l राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले की जांच के क्रम में गुरुवार को अयोध्या विजिलेंस की टीम पयागपुर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव ‘विपिन’ के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन उनके कार्यालय में मौजूद न होने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/नगर पंचायत कार्यालय में विजिलेंस टीम के पहुंचने से कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा। कार्यालय में मौजूद लिपिक सत्यपाल यादव ने बताया कि टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बारे में जानकारी ली। टीम के निर्देश पर अध्यक्ष को फोन मिलाया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि वे आगे की कार्रवाई के लिए बहराइच रवाना हो रहे हैं।गौरतलब है कि एनआरएचएम घोटाला मामले में विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी मामले में पूर्व विधायक को 10 जून को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से जांच एजेंसियां उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में आने वाले लोगों से पूछताछ और संबंधित जानकारियां जुटाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम पयागपुर नगर पंचायत कार्यालय भी पहुंची। हालांकि, इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष से टीम की मुलाकात नहीं हो सकी। मामले को लेकर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं बनी हुई हैं, जबकि विजिलेंस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।इस संबंध में जब नगर पंचायत अध्यक्ष का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा बिजलेंस टीम के पहुंचने से पयागपुर का राजनीतिक पारा एक बार फिर हाई हो गया है l