गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे पीड़ित, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लाकर किया धरना

गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के चैराखुर्द निवासी मोनू कश्यप ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में घरेलू सामान लाकर थाना गागलहेड़ी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उनके साथ कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और मामले में दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/ इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि यदि तय समय के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो संगठन दोबारा थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में मोनू कश्यप, सुमित कश्यप, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, बाला देवी, राजवती सहित कश्यप एकता क्रांति मिशन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *