जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने रविवार को चरक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्था के प्रति संतुष्टि व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान कुलपति ने मेस में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
कुलपति ने कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के लिए घर जैसा वातावरण प्रदान करने वाला स्थान है। यहां पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं का विशेष महत्व है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी ली।निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, मुख्य वार्डेन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।