Veer Bahadur Singh Purvanchal University Birth anniversary of Veer Bahadur Singh celebrated at PU
Veer Bahadur Singh Purvanchal University: जौनपुर। Birth anniversary of Veer Bahadur Singh celebrated at PU: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी की जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।
READ MORE: https://pahaltoday.com/veer-bahadur-singh-purvanchal-university-university-launches-employability-skills-training/इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि स्व. वीर बहादुर सिंह जी का व्यक्तित्व सरलता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत था। वे ऐसे जननायक थे जिन्होंने सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को अपनी प्राथमिकता बनाया। उनका प्रशासनिक कौशल, निर्णय क्षमता तथा विकासोन्मुख दृष्टिकोण उन्हें एक प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है। कार्यक्रम में प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. अविनाश पार्थिडकर, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. राशिकेश, डॉ. राहुल राय, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव, सुशील प्रजापति, रमेश यादव, नंद किशोर सिंह, इंद्रेश कुमार, रजनीश सिंह, राज नारायण, श्याम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।