‘मेरे सपनों का भारत’ में वैष्णवी सिंह राठौर ने मारी बाजी

बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 75 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण, युवाओं की भूमिका और देश के उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सहसंयोजक डॉ. शिप्रा राय ने किया। प्रतियोगिता में बीए की वैष्णवी सिंह राठौर ने प्रथम, बीएससी प्रथम की एकता दूबे ने द्वितीय तथा बीए की महिमा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीकॉम के कुन्दन और बीएससी की लक्ष्मी देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/नोडल अधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी यादव एवं प्रभारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी के निर्देशन और सहयोग में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रभारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी भी दी। समारोहक प्रोफेसर धर्मवीर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के विचार और सक्रिय सहभागिता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *