मिर्जापुर। यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन एवं पत्रकार प्रेस परिषद के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम मिशन कंपाउंड स्थित यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन कार्यालय पर सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय व अतिथि के रूप में उषा गुप्ता जी की उपस्थिति रही। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सभी पत्रकार बंधुओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि सभी पत्रकार देश और समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनकी तरफ से यह प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के लिए एक प्रेस क्लब भवन की व्यवस्था हो। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने सभी पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं व बधाई दी। वही गायिका ऊषा गुप्ता ने पंकज उधास की ग़ज़ल चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बनारस से आए पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने भी सभी को बधाई अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन शिव भोला सिंह ने किया। समापन में यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिलाध्यक्ष जैसमिन लाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार पांडेय रहे। होली मिलन समारोह में सभी का फूल माला पहनाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता सतीश मिश्रा, डॉ राहुल सिंह, जयवन्त कुमार लाल, रमेश यादव, विकास तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, ओम शंकर गिरी पप्पू, भोला साहू, बसंत गुप्ता, शिवम् मालवीय, निर्मल दुबे, शशि गुप्ता, जीतेंद्र, राजेश सिन्हा इत्यादि पत्रकारगण की गरिमामई उपस्थिति रही।सभी ने आपसी सौहार्द के साथ समाज में निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता और एकजुटता से संगठित रूप में कार्य करने पर जोर दिया।