अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक-युवती घायल

नवाबगंज (उन्नाव)।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जानकारी के अनुसार कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी शैलू (23) पुत्र गिरजा शंकर और पूजा (21) पुत्र गौरी शंकर बुधवार सुबह बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी अंकुर यादव ने दोनों घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *