ताबड़-तोड़ कार्रवाई के बाद भी फर्राटा भर रहे अनफिट वाहन

सोनभद्र। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस संयुक्त रूप से ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हुए सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चुर्क मोड़ के पास सेल्फी स्टेशन स्थापित किया गया है। पुलिस की ताबड़-तोड़ कार्रवाई के बाद भी वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे समेत जनपद के अन्य प्रमुख मार्गो पर अनफिट वाहनों का संचालन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हाईवे पर अनफिट वाहन ओवरलोड उप खनिज सामग्री लेकर करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस थाना व चैकी क्षेत्र से होकर फर्राटा भरते आसानी से देखे जा सकते हैं। यहीं हाल डग्गामार सवारी वाहनों का भी है। वाहन चालक अधिक कमाई के चक्कर में ओवरलोड सवारियोें को बैठाकर आवागमन कर रहे हैं, जिससे आएदिन हो रहे सड़क हादसे में लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ रही है।read  more:https://pahaltoday.com/shivoham-seva-sansthan-organized-a-huge-feast/
बतादें कि तमाम पावंदियों के बावजूद खासकर वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर अनफिट वाहन दौड़ रहे हैं। क्षमता से अधिक उप खनिज सामग्री लादकर अनफिट वाहनों के चालक बेखौफ फर्राटा भरते आसानी से देखे जा सकते हैं। हाइवे पर पड़ने वाले आधा दर्जन से अधिक पुलिस थाना व चैकी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले अनफिट ओवरलोड वाहनों के संचालन पर क्यों नहीं अंकुश लग पा रहा है, यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है। यहीं हाल डग्गामार सवारी वाहनों का भी है। अधिक कमाई के चक्कर में वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर चालक प्रतिदिन सड़कों पर दौड़ लगा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि डग्गामार वाहनों के चालक न सिर्फ थाना पुलिस बल्कि जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर रावटर््सगंज नगर के चट्टी-चैराहों पर ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के सामने से प्रतिदिन गुजरते हैं, बावजूद इसके ओवरलोड डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई शुन्य है। लोगों का कहना है कि नगर में तैनात यातायात पुलिस कर्मी सिर्फ बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों का पीछे से फोटो लेकर ई-चालान की कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जा रही है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अनफिट वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग किया है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *