पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया 

 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग में लाये जा रहे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर स्थापित लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की गहन जांच की गयी।चेकिंग के दौरान जो लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए, उन्हें तत्काल प्रभाव से उतरवाया गया। साथ ही जिन स्थलों पर ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया, वहां संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित करते हुए ध्वनि को मानक के अनुरूप कम कराया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के संबंध में जागरूक भी किया गया तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *