मिर्जापुर । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) विकास खण्ड-सीटी के अन्तर्गत ग्राम-चन्दईपुर (खेल का मैदान) में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-सीटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, नगरपालिका मीरजापुर एवं नगरपंचायत कछवां के अनुसूचित जाति के 175, अनुसूचित जनजाति के 02, अन्य पिछड़ावर्ग के 81, सामान्य वर्ग के 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 04 अर्थात कुल 265 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, ब्लाक प्रमुख मझवां, कोन, सीटी, पहाड़ी, अध्यक्ष नगरपंचायत कछवां, एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक मीरजापुर, उपनिदेशक, समाज कल्याण, विन्ध्याचल मण्डल,, खण्ड विकास अधिकारी-सीटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मीरजापुर एवं कछवां एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।