आकाश मिश्रा औरैया -बेला। थाना क्षेत्र के गांव महू में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिसके बाद एक पक्ष की तरफ से बुजुर्ग के सिर में चोट लग गयी। तो दूसरे पक्ष के तीन लोगों के गोली के छर्रे लग गये। सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने घायलों को थाने भेजा और वहां से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए बेला सीएचसी भेज दिया। बेला सीएचसी में अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र कुमार ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें चिचोली स्थिति 100 सैया अस्पताल भेज दिया। थाना पुलिस में उच्चाधिकारीयों को सूचना दी।read more:https://pahaltoday.com/21st-central-monitoring-committee-reviews-state-wise-progress-on-polluted-river-stretches-and-sewage-management/ करीब दस बजे एसओजी व सर्विलांस टीम थाने पहुंची और रात भर आरोपियों की तलाश ने दबीशे दी। वहीं दोनों पक्षो की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें आरोपी सम्राट, शैलेन्द्र व ब्रह्मदेव उर्फ़ नन्हे को पुलिस ने ब्रहस्पतिवार तड़के सुबह चेकिंग के दौरान नीमहार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें सम्राट की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किये। वहीं सम्राट के ऊपर पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनो आरोपी को न्यायलय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं की जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।