हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय विकास खंड सभागार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार कोई शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को पीएफएमएस,ई-ग्राम स्वराज एवं जेम पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करना है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर पंचायती राज विभाग से आए प्रशिक्षकों डॉ. पीयूष मणि मौर्य, श्यामधर, रंजना एवं दीपांशी मिश्रा कृद्वारा प्रतिभागियों को पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार , एडीओ (कृषि)नरेंद्र कानापुरिया , जेई (एमआई)विजय कुमार , सीएम फेलो गौरव सिंह , ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । और इससे शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया।इस दौरान ग्राम प्रधान आयत्री प्रसाद सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।