गाजीपुर। जनपद में शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में अविष्कार फाउंडेशन एवं इनवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम में जिले के करीब 100 शिक्षकों ने सहभागिता कर नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और उद्यमिता शिक्षा के विविध आयामों पर गहन जानकारी प्राप्त की।प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य और छात्र-केंद्रित विधियों के माध्यम से आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-against-illegal-hospitals-in-mihipurwa-city-area/ प्रतिभागियों ने न केवल सत्रों में सक्रिय भागीदारी की, बल्कि अपने अनुभव साझा कर सीखने की प्रक्रिया को और समृद्ध बनाया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव तथा जिला समन्वयक (माध्यमिक शिक्षा) कुश राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन संदीप, अधिराज, प्रज्ञा एवं अमर सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने शिक्षकों को व्यवहारिक और प्रभावी शिक्षण के गुर सिखाए।आयोजित प्रतियोगिता में पाठक जी, दिनेश कुमार यादव और अधिराज ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।समापन अवसर पर दिनेश कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करते हैं, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सकारात्मक सुधार होता है। वहीं, कुश राय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया।अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।