थाना समाधान दिवस में दो मामलों का निस्तारण, टीम गठित

छानबे, मिर्जापुर। जिगना थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 17 फरियादियों ने अलग-अलग समस्याओं का मामला सूचिबद्ध कराया। थाना दिवस दौरान 17 मामलो में पुलिस से सम्बंधित दो मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। दो मामलो का दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर आपसी सहमति के आधार पर समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया गया। थाना प्रभारी ने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विजय शंकर व हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *