हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरिया के पिपरा बाजार में सोमवार की दोपहर दो बाइको की टक्कर होने से दोनों बाइको के चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने हादसे में दोनों घायलों को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये। जंहा पर चिकित्सक द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया है । दोनों घायलों के परिजनों द्वारा दोनों को ट्रामा सेंटर उपचार के लिए लेकर चले गए है । थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी 25 वर्षीय लवकुश अपनी बाइक से पिपरा बाजार आया था की वापस लौट रहा था की उमरिया पिपरा बाजार में गजरिया गांव निवासी 50 वर्षीय कमला शंकर की बाइक से टक्कर होने से दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस सेवा 108 पर दिया मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस वाहन के चालक दिलीप यादव व ईएमटी अतर यादव ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये । जंहा पर चिकित्सक विवेक खरे व आलोक यादव ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद लवकुश के सिर में गंभीर चोट व कमला शंकर के सिर व जाँघ में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर पहुँचे दोनों घायलों के परिजनों द्वारा दोनों घायलों को एम्बुलेंस सेवा वाहन से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए लेकर चले गए है । हादसे में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।