चोरी की शराब समेत दो गिरफ्तार, तमंचा बरामद

*फिरोजाबाद*। थाना टूंडला पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 47 टेट्रा पैक देशी शराब, 315 बोर का अवैध तमंचा और 1,750 रुपये बरामद किए हैं। बरामद नकदी चोरी की शराब बेचकर अर्जित की गई थी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला गोला गांव जाने वाले रास्ते के पास से मौहर सिंह निवासी हिमायूंपुर, थाना दक्षिण और बॉबी निवासी कासगंज, हाल निवासी थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को पकड़ा। दोनों थाना टूंडला में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं। तमंचा मिलने पर बॉबी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *