सोनभद्र। दुद्धी थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी में दर्ज मुकदमा संख्या 194/2026 में वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र लालचन तथा लालचन पुत्र स्व. जीवनाथ निवासी ग्राम कादल थाना दुद्धी को मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम करीब 7ः30 बजे उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, आरक्षी सौरभ पांडेय एवं आरक्षी अमन पटेल की प्रमुख भूमिका रही।