मुरादाबाद । भगवान परशुराम सेवा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में इक्कीसवां महाव्रत पारायण एवं गुरू कृपाचार्य द्वारा प्रतिपादित व्रतोत्सव पत्रिका सम्वत् 2083 सन् 2026-27 का विमोचन भव्यता एवं विधि-विधान पूर्वक रेलवे मनोरंजन सदन, कम्पनी बाग, मुरादाबाद में किया गया । डा.के.के.मिश्रा , डा. प्रदीप शर्मा, मेजर जनरल ( रिटायर्ड) अमिताभ जोशी , डा.वंदना वशिष्ठ, डा.इन्दू पारिख एवं शकुन्तला पारिख की गरिमामय उपस्थित में समिति के अध्यक्ष पं.अनिमेष शर्मा, संरक्षक पं. उमेश त्रिवेदी पप्पन, पं. संजय स्वामी एवं समिति के सदस्यों द्वारा माँ भगवती एवं भगवान परशुराम जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माल्यार्पण कर तथा भजन गायक राजकुमार गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत गणेश वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । भक्तिमय संगीत की श्रंखला में गोस्वामी जी एवं गायिका वंदना राही ने अपने भजनों से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया । वंदना राही के भजन ‘कब होगा मैया दीदार तेरा’ पर भक्तजन भावविभोर होकर झूमने लगे। माँ रेणुका वाहिनी द्वारा जगत जननी माँ भगवती का श्रृंगार कर चुनरी चढ़ाकर मेवा मिष्ठान का भोग लगाया। इस अवसर पर माँ रेणुका वाहिनी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सुहाग चूड़ियां, सिन्दूर आदि भेंट किया गया। पं. संजय स्वामी ने अतिथियों का स्वागत कर समिति के उद्देश्य , क्रिया कलापों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। पत्रिका तैयार करने वाले निर्णायक मंडल के सभी विद्वानों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति महामन्त्री राजेन्द्र मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष अवधेश पाठक, महेश चन्द्र शर्मा, पं. धवल दीक्षित, विमलेन्द्र शर्मा विमल, पं.राधेश्याम शर्मा , ज्ञानेश मिश्रा, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, सुनील शर्मा, अजय मोहन शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, निशांक शर्मा आदि , माँ रेणुका वाहिनी की निर्मल द्विवेदी, भावना शर्मा, मीना गौड,प्रज्ञा शर्मा, शुभ्रा शर्मा, दीपिका शर्मा, अध्यक्ष गीता शर्मा, महामंत्री सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुगन्धा भारद्वाज, अर्चना शंखधार, रेनू सोती, वर्षा शर्मा, मनीषा शर्मा, दीक्षा शर्मा , निशा शर्मा, दीपिका शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा एवं प्रीति स्वामी आदि एवं भगवान श्री परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष निशांक शर्मा, संयुक्त महामंत्री प्रणवीर शर्मा एड. ,मयंक शर्मा, प्रभारी सौरभ द्विवेदी, हिमांशु वशिष्ठ, संजय शंखधार , केशव द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित शर्मा राजू , विशाल शर्मा , मंत्री आशुतोष शर्मा, उत्कर्ष भारद्वाज, श्रेयांश शर्मा एड. संगठन मंत्री रामजी पाण्डेय, विनीत शर्मा, राकेश शर्मा ,सिद्धार्थ शर्मा , पं. कामेश्वर नाथ मिश्रा, निर्भय शर्मा, पं. जगदम्बा प्रसाद, पं. गुरू प्रसाद शास्त्री एवं श्रीकान्त उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष पं.अनिमेष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभाव का धन्यवाद ज्ञापित किया। आरती उपरान्त प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।