एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ऊर्जा वन में हुआ वृक्षारोपण

दुद्धी, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान के तहत गुरुवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुमा स्थित ऊर्जा वन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।read more:https://worldtrustednews.in/suheldevs-legacy-was-not-their-choice-they-preferred-the-ghazi-miyan-fair-and-that-is-why-the-opposition-met-its-downfall-cm-yogi/ उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन (जलाऊ लकड़ी) की दीर्घकालिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऊर्जा वन विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से ऊर्जा वन में सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल एवं कदंब जैसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों का रोपण किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्राकृतिक वनों पर ईंधन का दबाव कम किया जा सके। कार्यक्रम में विंढमगंज रेंजर रितेश कुमार, वन दरोगा कन्हैया लाल, अवधेश कुमार, विवेक मौर्य, आयुष केशरी सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *