आजमगढ़। ब्यूरो आजमगढ़ के विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर अंतर्गत बिन्द्रा बाजार, मेहनगर रोड स्थित साउथ फीडर का 25 KVA ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिनों से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 16 से 17 परिवारों की बिजली पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि JE, SDO और लाइनमैन को कई बार सूचना दी गई, लेकिन हर दिन केवल आश्वासन दिया जा रहा है। कभी सुबह ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही जाती है, तो कभी शाम का समय दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ट्रांसफार्मर लेकर वाहन आने की सूचना मिली, लेकिन काम शुरू होने से पहले ही वाहन वापस लौट गया।समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया था और प्रभावित परिवार बिजली संकट झेलने को मजबूर थे। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। पेयजल व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक जीवन के अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/ग्रामीणों का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर उपलब्ध है तो उसे तत्काल लगाया जाए और यदि उपलब्ध नहीं है तो जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए। बार बार आश्वासन देकर समस्या को टालना उचित नहीं है।क्षेत्रीय लोगों ने माननीय ऊर्जा मंत्री, UPPCL के उच्च अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर ट्रांसफार्मर बदलवाने और शिकायतों की जांच कराने की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अब क्षेत्रीय जनता की निगाहें विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।