सड़क दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु डीएम ने दुर्घटना बाहुल्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे तत्काल दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश ने सड़क दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु सड़क सुरक्षा अभियान का और प्रभावी रुप से क्रियान्वयन कराने के लिए मंगलवार को कलैक्ट्रेट में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले माह जनपद में घटित सड़क दुर्घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने  जिलाधिकारी ने एनएचएआई झांसी को निर्देशित करते हुए कहा कि रामनगर चौराहे एवं कैलगुवां ओवरब्रिज पर वाहनों की गति सीमा को प्रभावी रूप से कम करने हेतु तत्काल रम्बल स्ट्रिप बढ़ाए जाएं। सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत होल्डिंग एरिया बनाए जाने तथा जनसामान्य की जागरूकता हेतु इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने राजमार्गों पर वाहनों की गति मापने वाले स्पीडोमीटर को तत्काल दुरुस्त कराते हुए उन्हें निरंतर संचालित रखने हेतु निर्देशित किया।         जिलाधिकारी ने हाई तेरई फाटक चौराहे पर विजिबिलिटी और सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित हाई मास्ट लाइट को शीघ्र चालू कराने, प्रोजेक्ट मैनेजर टोल प्लाजा बीघाखेत को वहां से गुजरने वाले ऐसे सभी वाहनों, जिन पर नम्बर प्लेट चस्पा नहीं है, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराने हेतु कड़े निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/
ऑवर स्पीड को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उन्होंने अमझरा घाटी मंदिर चौकी के पास जिगजैक स्पीड ब्रेकर बनाये जाने के निर्देश दिये, साथ ही एआरटीओ को स्कूली वाहनों की फिटनेश की जांच कराने के भी निर्देश दिये। शहर में यातायात व जाम की समस्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने टीएसआई को निर्देशित किया कि चालकों को ड्रिंक एण्ड ड्राइव को रोकने के लिए ब्रीथ एनालाईजर से चैक किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसके साथ सवारी वाहनों जैसे टैक्सी, टेम्पो, ई रिक्शा आदि को निर्धारित रुट पर चलवाया जाए, ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए कि जनपद के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए ब्लैक स्पोट, होट स्पोट एवं कर्व व रिफ्लेक्टिव टेप, पेड़ों पर जीआई रिफ्लेक्टिव शीट, आवश्यकतानुसार टी जक्शंक पर ब्रेकर, टेबल टॉप बनवाये जायें तथा डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये जाने के निर्देश दिये, साथ ही नेशनल हाईवे-44 पर सभी अवैध कटों को चिन्हित कर पूर्ण रुप से बंद कराने के भी निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नपा को शहर में अवैध होर्डिंग्स को हटाये जाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने और पीए सिस्टम दुरुस्त कराने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, एआरटीओ विपिन चौधरी, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 विजय चन्द्रा, टीएसआई अब्दुल नफीश, पुलिस सीसी टीम, आईरेड प्रभारी एनआईसी नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *