6.73 करोड़ से संवरेगा तियरा स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

सोनभद्र। जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तियरा स्टेडियम का जल्द ही व्यापक कायाकल्प होने जा रहा है। प्रदेश सरकार की खेल विकास योजना के तहत स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण पर 6.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसका विस्तृत प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सरकार का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तियरा स्टेडियम में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने की योजना तैयार की गई है। प्रस्ताव के अनुसार, स्टेडियम में पवेलियन भवन का जीर्णोद्धार, क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत, दर्शक दीर्घा का सुदृढ़ीकरण, छात्रावासों एवं दर्शक दीर्घा का रंग-रोगन, वॉलीबॉल कोर्ट की फेंसिंग एवं सिंथेटिक फ्लोरिंग, बाउंड्री वॉल पर कंटीले तारों की फेंसिंग, समुचित जल निकासी के लिए नाली निर्माण तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम में विश्वस्तरीय हॉकी टर्फ का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की भी खरीद की जाएगी, ताकि प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद तियरा स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होकर न केवल जिले के खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, बल्कि भविष्य में सोनभद्र की नई खेल पहचान के रूप में भी स्थापित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *