पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

ललितपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के तत्वावधान में आयोजित पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार, ललितपुर में माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के मार्गदर्शन में एवं  देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के कुशल संचालन में आयोजित किया गया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विधिक जागरूकता, सामाजिक न्याय, जनसेवा, विभिन्न विधिक प्रावधानों, सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य पैरा लीगल वालंटियर्स को इस प्रकार सक्षम बनाना रहा कि वे समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक प्रभावी विधिक सहायता पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रदान किए गए, जिनमें  रवि शंकर गुप्ता सिविल जज (सी0डि0) ललितपुर,  कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर,  ज्ञानेन्द्र विक्रम, अपर उपजिलाधिकारी, ललितपुर,  अतिरंजन सिंह, जिला विकास अधिकारी, ललितपुर,  पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, पैनल लॉयर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर,  नीरज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी, ललितपुर,  विजय कुमार राय, अधीक्षक, जिला कारागार, ललितपुर,  अनिल कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ललितपुर,  नन्दलाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ललितपुर,  सईद तनवीर हसन, तहसीलदार, ललितपुर,  उमेश चन्द्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी,  समर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, ललितपुर,  घनश्याम भारतीय, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), मड़ावरा, डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर,  राजकुमार जैन, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, ललितपुर, डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल, सहायक आचार्य, जय बुन्देलखण्ड स्कूल लॉ, पनारी, ललितपुर तथा असिस्टेंट प्रोफेसर मनोरमा प्रजापति, पहलवान गुरूदीन विधि महाविद्यालय, पनारी, ललितपुर शामिल रहे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर  वैभव जैन, चीफ, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, ललितपुर एवं  विक्रम सिंह ठाकुर, डिप्टी, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, ललितपुर द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा यह आशा व्यक्त की गई कि इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित पैरा लीगल वालंटियर्स समाज में विधिक जागरूकता फैलाने एवं जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *