जमानियां। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी कारणवश विद्यालय से बाहर हुए। बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशिक्षण में दिए जा रहे बिंदुओं को गंभीरता से आत्मसात कर बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए। बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, नामांकन और उन्हें स्तरानुसार शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है। सुनील कुमार ने शिक्षकों को बच्चों की रुचि के अनुसार नवाचारी तरीकों से पढ़ाने की जरूरत है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना है। ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह ने शिक्षकों से बच्चों के मनोवैज्ञानिक पक्ष को समझते हुए। उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसमें व्यावहारिक गतिविधियां, समूह चर्चा और नवाचार आधारित शिक्षण विधियां शामिल होंगी। ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके। बताया जाता है। की ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार मे बुधवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नोडल शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए। सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि जो बच्चे ड्रॉप आउट है या आउट ऑफ़ स्कूल हैं, उन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षक अपने सेवित विद्यालयों में प्रवेश करें। एकेडमिक रिसॉर्स पर्सन अरविन्द कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि ड्रॉप आउट के अंतर्गत वे बच्चे आते हैं जो एक अकादमिक वर्ष में संचई 30 दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं और उनका रिजल्ट 35 प्रतिशत से कम रहता है।यह प्रशिक्षण दो बैच में हो रहा है।एक बेच का प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में रहा है।इस अवसर पर ARP अरविंद कुमार सिंह,प्रेम कुमार यादव, अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह, अखिलेश गिरी,सुरेश कुमार अनिल कुमारआदि लोग उपस्थित थे।