रहे न नफरत की दीवार अब की होली में, महंगाई की ना हो मार अब की होली में …

बहराइच  ( पयागपुर तहसील )l पयागपुर के रामालय गेस्ट हाउस में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान कवि महेश्वर सिंह ने जब यह कविता पढ़ी तो पूरा हाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बहराइच के पयागपुर स्थित रामालय गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की इस दौरान उन्होंने काव्य पाठ प्रस्तुत किया । इसके अलावा क्षेत्रीय कवि प्रदीप पाण्डे नीरज शुक्ला रवि शुक्ला, शैलेंद्र सागर, वीपी सिंह वत्स ने भी अपनी-अपनी रचनाएं पेश की कार्यक्रम का संचालन देशराज मधुसूदन ने किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम रस्तोगी, हरेंद्र विक्रम सिंह ,उमाशंकर तिवारी, पंकज शुक्ला, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।पयागपुर में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, कवियों की रचनाओं पर झूमे श्रोता होली के पावन अवसर पर बुधवार को कस्बे के रामालय गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/21st-central-monitoring-committee-reviews-state-wise-progress-on-polluted-river-stretches-and-sewage-management/  कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। रंगों और उमंग के इस उत्सव में जहां एक ओर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं दूसरी ओर कवियों की ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्य एवं श्रृंगार रस से सराबोर रचनाओं ने समां बांध दिया। बुधवार को प्रातः से ही लोगों ने रंग अबीर उड़ाना  शुरू कर दिया त्रिदेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया इसके अलावा बस स्टैंड चौराहा कोर्ट बाज़ार समेत तमाम स्थानों पर जमकर होली खेली गई कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, पारिवारिक मूल्यों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। हास्य कवियों की चुटीली पंक्तियों पर श्रोता ठहाके लगाते नजर आए, जबकि ओज कवियों की राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। श्रृंगार रस की कविताओं ने माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया।समारोह के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजकों की ओर से सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई वितरित की गई।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन ने पयागपुर में उत्सव का वातावरण और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में श्रोताओं की भारी भीड़ बनी रही और लोग रंग, रस और कविता के इस अनूठे संगम का आनंद लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *