केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणन योजना (आईएफडब्लूसीएस) के अंतर्गत पहले पीआरएएमएएएम, प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भोपाल द्वारा योजना के संचालन निकाय के रूप में किया गया था। इस कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के वन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रमाणन निकायों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आंध्र प्रदेश वन विकास निगम (एपीएफडीसी) को 33,000 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए वृक्षारोपण के लिए और ओडिशा बांस विकास एजेंसी (ओबीडीए) से जुड़े एक किसान को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाणन से पहले वृक्षारोपण का गहन क्षेत्रीय और प्रबंधन ऑडिट किया गया। ये प्रमाण पत्र दिसंबर 2023 में मंत्रालय द्वारा आईएफडब्ल्यूसीएस के शुभारंभ के बाद से स्थापित प्रक्रियाओं के परिणाम का प्रतीक हैं और यह नीतिगत प्रारूप से वन वृक्षारोपण और वृक्ष-आधारित कृषि दोनों में जमीनी स्तर पर इसके कार्यान्वयन की ओर इसके परिवर्तन को दर्शाते हैं।