श्रावस्ती। कक्षा 10वीं के छात्र आकाश कुमार पासवान ने जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय का चित्र बनाकर उन्हें उनके कार्यालय में भेंट किया। आकाश विकास खंड सिरसिया के ग्राम पंचायत कोयलहवा के निवासी हैं।डीएम ने छात्र की सराहना करते हुए कहा, “आकाश की कला कौशल प्रशंसनीय है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आकाश के गुरु भूधर शुक्ला ने बताया कि आकाश को कला में विशेष रुचि है और उन्होंने उसे इस क्षेत्र में निपुण बनाया है।