राष्ट्रीय सेवा योजना में सिखाया जाता है सेवा भाव- पूनम मौर्या।

वाराणसी – जगतपुर पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के छठे दिन  जगतपुर पी.जी. कॉलेज में स्वयंसेवको ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय सेवा योजना में सिखाया जाता है सेवा भाव, समर्पण जिससे देश के प्रति अपना उत्तर दायित्व समझे। इस सात दिवसीय परिसर में छात्र-छात्राओं के पर्सनल डेवलपमेंट का विकास होता है, छात्र-छात्राएं राष्ट्र के कर्ण धार होते हैं।छात्र-छात्राओं के विकास से ही राष्ट्र का विकास होता है।  विशिष्ट अतिथि श्री आलोक सिंह, एडवोकेट ने कहा कि, एन.एस.एस कैंप में राष्ट्रीय निर्माण की शिक्षा दी जाती है तथा राष्ट्र निर्माण में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होती है, इसलिए यह सात दिवसीय एन.एस.एस प्रशिक्षण सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व प्रांत प्रमुख, विनय पांडे ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार केसरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त वाराणसी तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय प्रधान ने किया।अतिथियों का स्वागत एवं विषय की स्थापना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमिता श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ चंद्रशेखर पांडेय, डॉ उमेश चंद्र, डॉ सुरेश सिंह उपस्थित रहे। एन.एस.एस के सभी छात्र एवं छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *