भूमाफियाओं द्वारा  कब्जाई गई करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराना एकमात्र मकसद: शैलेंद्र चौधरी

नगीना देहात। अपना दल एस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकारी तालाबों, कुंओ, तथा सरकारी संपत्ति कब्जा मुक्त नहीं हुई तो अपना दल एस सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ देगा। सुबह अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि भू माफियाओं ने पूरे जिले में सरकारी आराजी, तालाबों पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करके करोड़ों रुपए कमा लिए है। इन माफियाओं के चंद सफेद पोश नेताओं, तथा कर्मचारियों से साठ गांठ के कारण भू माफियाओं ने पूरे जिले में करोड़ों रुपए की आराजी पर अवैध रूप से प्लाटिंग करके कालोनियां काट दी है। सबसे बुरा हाल नगीना में है ।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/जहां माफियाओं ने नगीना बढ़ापुर रोड पर अरबों रुपए की आराजी पर कब्जा करके  दुकाने तथा इमारतें बना ली है। अगर इन माफियाओं के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह इन माफियाओं को चिन्हित कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखित रूप से शिकायत करेंगे। साथ ही सरकारी आराजी पर कब्जा कब्जा करने में सहयोग करने वाले सरकारी विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जिले में रहने नहीं दिया जाएगा। एनडीए गठबंधन में शामिल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का एक ही सिद्धांत है कि हर पीड़ित व्यक्ति को इंसाफ मिले। इसलिए वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के दिशा निर्देशन में किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र चौधरी एक तूफान है जिसे रोक पाना भ्रष्टाचारियों के बस की बात नहीं है।  वह हर पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए हर कुर्बानी देने को हमेशा तैयार थे  और रहेंगे। और इसी के साथ दलित शोषित व वंचित पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर शादाब, वकील अहमद, सरदार लाभ  सिंह , मोबीन अहमद, उपासना राजपूत किशोर कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *