राजगढ़(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार की शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार भाइयों में दूसरे भाई की भी बुधवार की रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान सांसें थम गईं। इससे पहले एक भाई की बुधवार को ही मौत हो गई थी। एक साथ सगे भाइयों की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। दो जवान भाइयों की मौत के गम में पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। एक साथ दो जवान बेटों की अर्थी उठते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।मां गीता देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार निवासी शिव गोविंद उर्फ बमबम लगभग चालीस वर्ष पहले अपना पैतृक घर करमा सोनभद्र से छोड़कर अपने ससुराल राजगढ़ में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शिवगोविंद को बेटों 35 वर्षीय सुनील केशरी और 30 वर्षीय सचिन केशरी थे। पड़ोसी सोनभद्र जनपद के करमा बाजार स्थित अपने दो कमरे के मकान में सुनील और सचिन कपड़े की दुकान चलाते थे। रोज सुबह दोनो भाई एक ही बाइक से कपड़े की दुकान करमा आजे जाते थे। रोज की तरह बुधवार की शाम को लगभग 7रू15 बजे दुकान बंद करने के बाद एक ही बाइक से दोनों भाई अपने घर राजगढ़ आ रहे थे। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर विशुनपूरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंदराजगढ़ भेजवाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर छोटे भाई सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बड़े पुत्र सुनील की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान सुनील भी मौत हो गई। मृतक सुनील को 5 वर्षीय और 8 वर्षीय दो पुत्रियां हैं। जबकि सचिन की शादी के लिए शुक्रवार को परिजन लड़की देखने के लिए जाने वाले थे। दोनो भाइयों की मौत से घर का चिराग बुझ गया। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई।