धूमधाम मनाया गया वीणा वादिनी शिशु मंदिर स्कूल बेला का द्वितीय वार्षिकोत्सव –छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किये शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम –कार्यक्रम में पंहुंचे पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे

आकाश मिश्रा औरैया –बेला।कस्बा स्थित वीणा वादिनी शिशु मंदिर विद्यालय में धूमधाम द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कस्बे के दिबियापुर रोड स्थित वीणा वादिनी शिशु मंदिर विद्यालय के द्वितीय वार्षिकोत्सव का संयुक्त रूप से विद्यालय संस्थापक व शिक्षाविद राजेन्द्र बाबू मिश्र, निदेशक दिव्यांश मिश्रा व प्रधानाचार्या अनुपम मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक शैक्षिक व राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें देख कर दर्शकों ने सराहना की।छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दहेज प्रथा, राष्ट्रीय एकता, अंधविश्वास, नशापन आदि पर तमाम शैक्षिक नाटक व गीत प्रस्तुत किये,इस दौरान पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने छात्र छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की व उन्हें मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। इस मौके पर वार्षिकोत्सव में राघव मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर, मानवेन्द्र सिंह पूर्व आईएएस,अनिल गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, रमेश गुप्ता, अजय पाठक,रामू तिवारी,ऋषि पांडे, मुकेश दिवाकर, पवन सिंह, रवि पाल, शीलू कुशवाहा,अनुराग ठाकुर डॉ राम गोविंद, राम सिंह पाल,ऋषभ तिवारी,अजय मिश्रा, मान्यता प्राप्त पत्रकार शिव प्रताप सिंह व अरुण बाजपेई, हिमांशु गुप्ता, मनोज दुबे, संजय सेंगर उर्फ़ जुबली, आरिफ खान,घनश्याम सिंह, संतोष पाण्डे, शिवम गुप्ता, टोनी सिन्हा,घनश्याम चौबे , थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम आदि तमाम सम्भ्रांतजन व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृत कार्यक्रमों की प्रशंसा की व उनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक दिव्यांश मिश्रा ने पूर्व राज्य मंत्री लखन सिंह राजपूत व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद राजेन्द्र बाबू मिश्रा ने संचालन जेपी त्रिवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *