बलिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन तपोभूमि सीर गोवर्धन, वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से प्राप्त पावन कलश रथ गुरुवार की बलिया पहुँचा। फेफना विधानसभा क्षेत्र के सागरपाली में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने कलश रथ का पुष्पवर्षा, जयघोष और श्रद्धापूर्वक वंदन के साथ भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का यह पावन कलश रथ समता, सामाजिक समरसता, बंधुत्व और सद्भाव का संदेश लेकर जन-जन तक पहुँच रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए संत रविदास के समरस समाज के विचारों को जनमानस तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर कलश रथ के साथ पहुँचे भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह तथा जिला मंत्री आलोक सिंह ‘मोनू’ का भी कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, मनोज श्रीवास्तव, जिला मंत्री भरत राय, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्वेता राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अंजनी राय, विनोद सिंह (प्रधान), विजय पांडेय, अजय सिंह, मुन्ना तिवारी, रूपक सिंह, विक्की सिंह, रोहित राजभर, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।