क्रीडा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बानपुर की पीटी का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन 

ललितपुर- 36 वीं राज्य स्तरीय मिनीबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के डॉ० भीमराव अंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीड़ा स्थल प्रयागराज रोड धाभासेमर अयोध्या में आयोजित किया गया।कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर के व्यायाम शिक्षक सुधीर जैन ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन में विद्यालय स्तर से संकुल,ब्लॉक,जनपद,मंडल में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अयोध्या में प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा में विद्यालय की बेटियों ने पीटी का बेहतरीन प्रदर्शन करके जनपद का मान बढाया। छात्राओं को मुख्य अतिथियों ने मैडल एवं पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।अयोध्या से वापिस लौटने पर विद्यालय में सम्मान कार्यक्रम एस०आई० विपिन कुमार कस्बा इंचार्ज बानपुर के आतिथ्य में आयोजित किया गया।इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कहा कि हमेशा हौंसले बुलंद रखना चाहिए।सफलता अवश्य मिलती है।कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।इस दौरान विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सीमी फरजाना एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक,शिक्षिकाओं ने छात्राओं को माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।पीटी की टीम में विद्यालय की छात्राओं में मधु,साक्षी चौरसिया,अनि,सुहानी,अंशिका,राधिका,नीलम विश्वकर्मा,राधिका कुशवाहा, संध्या,अंकिता कुशवाहा,नंदिनी,दिव्या,पूजा,
सिद्धि नामदेव,माहेश्वरी,पूजा,आराधना ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *