दारु पीने के लिए दुकानदार से जबरन पैसा मांग रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल

कमलेश यादव –गाजीपुर जखनियां।भुडकुंडा कोतवाली के भुडकुडा बाजार में नशे में धुत होकर गांव के ही मनवढ युवक पान के दुकानदार विनोद यादव से दारु पीने के लिए जबरिया पैसा की मांग कर रहे थे नहीं देने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए और गाली गलौज करने लगे उसी समय गस्त में निकले प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने मौके पर पहुंचकर योगेश यादव व श्री राम को हिरासत में लेकर थाने ले आए और उनके विरुद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया कस्बे में नशे मे धुत होकर दुकानदारों को परेशान करना मनबढो का उद्देश्य हो गया है पुर थाना क्षेत्र में शाम के समय दारू पीकर मां बड़ों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिसकी शिकायत लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी जिस पर पुलिस ने आज कार्यवाही की इस पर व्यापार मंडल सहित लोगों ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि अगर इसी तरह कार्यवाही होती रही तो मां बड़ों का आतंक कस्बे से कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *