पं दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओ के व्यक्तित्व निर्माण करना – प्रमोद वर्मा

गाजीपुर स्थानीय जखनिया। जखनिया मंडल प्रथम में 21, 22 मार्च को आयोजित भाजपा के सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक उन्नयन के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण वर्ग के बारे में बताते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की अभियान के तहत कुल सात प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इन वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठन की भूमिका के प्रति सजग करना है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व का निर्माण हो संगठन की ताकत बढ़े सरकार के अंत्योदय के संकल्प को एवं योजनाओं को कार्य कार्यकर्त्ता जन-जन तक पहुंचाएं, पार्टी की रीति रिवाज संगठन विस्तार और आगामी चुनौतियों का कार्यकर्ता सामना कर सकें, यह सारी बातें इस वर्ग में के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, विनय सिंह, अनुराग, विजय गुप्ता, विशाल, वीरेंद्र कुशवाहा, नंदलाल, गुड्डू मोदनवाल, विजय गुप्ता, राजू, मुकेश, बबलू सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *