फतेहपुर, बाराबंकी। स्थानीय तहसील परिसर में दि बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मालूम हो शुक्रवार को तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम न्यायालय न्यायाधिकारी ललित सिंह को एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिनमें अध्यक्ष पद प्रेमचन्द्र पाल, महामंत्री पद पर मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजू नयन तिवारी, उपाध्यक्ष प्रथम पद सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष दूतीय पद सर्वेश श्रीवास्तव, संयुक्त प्रशासन मंत्री पद सुनील कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन अजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्यों में अनुज जोशी व नियाज़ वारसी ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम चन्द्र पाल ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, न्यायिक मूल्यों के पालन तथा संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान न्यायाधीश प्रतिमा सिंह ने न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। और उन्होंने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू नयन तिवारी की अंडरग्राउंड पार्किंग की मांग पर आश्वासन देते हुए कहा, इस विषय पर एसडीएम से वार्ता की जाएगी। और जल्द ही इस समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। और ग्राम न्यायालय की भी स्थापना को लेकर भूमि की तलाश की जा रही है। समारोह मे न्यायाधिकारी ललित कुमार ने कहा, बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी टीम न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस बीच एल्डर्स कमेटी के चेयरपर्सन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते हुए कहा, बार और बेंच न्याय व्यवस्था की दो मजबूत कड़ियां हैं। दोनों बिंदुओं पर अधिवक्ताओं से आचरण व अनुशासन के साथ कार्य करने की सलाह दी। और कहा अधिवक्ताओं की एकता ही बार एसोसिएशन की सबसे बड़ी शक्ति होती है। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, गणेश शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हरनाम सिंह वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, कुलदीप सिंह, मो0 अनवर, रामानंद रावत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।