लोकसभा अध्यक्ष ने नासिक में ‘अशोका हेल्थ सिटी’ का उद्घाटन किया

लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने महाराष्ट्र के नासिक में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित “अशोका हेल्थ सिटी” का उद्घाटन किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।लगभग 9 लाख वर्ग फुट के परिसर में विकसित इस हेल्थ सिटी में सुपर मल्टीस्पेशलिटी, कैंसर, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के साथ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा संस्थानों की स्थापना की गई है।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणादायी विरासत से समृद्ध नासिक की यह पुण्यभूमि सेवा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की चेतना का केंद्र है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की आधारशिला है। योग, संतुलित जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य संस्कृति को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति दी है।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन और वैज्ञानिक क्षमता से विश्व का विश्वास जीता। अब अनुसंधान, नवाचार और हेल्थ-टेक को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की आवश्यकता है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशोका हेल्थ सिटी उत्कृष्ट उपचार के साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और हेल्थ-टेक का अग्रणी केंद्र बनेगी तथा उत्तर महाराष्ट्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगी।बिरला ने कहा कि Women Led Development का सशक्त स्वरूप स्वास्थ्य क्षेत्र में दिखाई देता है तथा महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका निरंतर बढ़ रही है।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और निजी संस्थानों की साझेदारी से समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही विकसित भारत की दिशा में सबसे बड़ा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *