मौत का सबब बन चुका तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

बहराइच  ( मिहींपुरवा )। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के मटेही इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।नवीनपुरवा में एक बालक को शिकार बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को सफलता मिल गई। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।read more:https://pahaltoday.com/cows-milk-is-the-nectar-of-the-earth/
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग में नवीनपुरवा गांव के समीप अभियान चलाकर पिंजरा लगाया था, जिसमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था।
डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित के निर्देशन में निशानगाड़ा रेंजर सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव वन टीम के साथ क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे थे। शनिवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग की टीम का आभार जताया। रेंजर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को वन रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद उसे उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार  छोड़ा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *