बरही बाजार में गूंजा स्वागत का उल्लास, राज्यमंत्री राकेश राठौर का भव्य अभिनंदन

गाजीपुर। वैश्य समाज गाजीपुर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर का बरही बाजार में साहू समाज, मरदह ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज मुसाफिर (नेशनल आवाज) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों में खासा उत्साह नजर आया।इस अवसर पर रामवदन गुप्ता (पूर्व प्रधान, बरही), गोपाल गुप्ता (साहू समाज गाजीपुर), सुनील गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, राजू गुप्ता, टुनटुन बरनवाल, गोपाल बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरा कार्यक्रम सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने होली पर्व की खुशियों को और भी खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *