औरैया पुलिस ने टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने की मालाएं, नकदी और ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीम भाट, गुलशन शर्मा, पूनम, देवली शर्मा और राजवती के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम वजन की पीली धातु/मोतियों की तीन मालाएं, पीली धातु के तार के बंडल, हुक, चिमटी, सुई-धागा, तीन मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।यह मामला तब सामने आया जब कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावां निवासी जितेंद्र कुमार ने 12 जनवरी 2026 को दिबियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि 5 जनवरी को कुछ लोगों ने उन्हें असली सोना बताकर नकली माला बेच दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।औरैया पुलिस ने टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने की मालाएं, नकदी और ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीम भाट, गुलशन शर्मा, पूनम, देवली शर्मा और राजवती के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम वजन की पीली धातु/मोतियों की तीन मालाएं, पीली धातु के तार के बंडल, हुक, चिमटी, सुई-धागा, तीन मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।यह मामला तब सामने आया जब कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावां निवासी जितेंद्र कुमार ने 12 जनवरी 2026 को दिबियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि 5 जनवरी को कुछ लोगों ने उन्हें असली सोना बताकर नकली माला बेच दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।