थोड़ी सी बारिश में ही लबालब हुआ हाईवे, लगा वाहनों का जाम

शेरकोट । कुछ देर की बारिश ने ही प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। बुधवार को हुई हल्की वर्षा के बाद हाईवे पर पानी भर जाने से घंटों तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दरअसल, हाईवे पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही भर गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ देखते ही देखते सड़क तालाब में तब्दील हो गई। पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। कार, बाइक, ट्रक और बसें जाम में फंसी रहीं। कई वाहन चालक काफी देर तक एक ही जगह खड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बार थोड़ी सी बारिश होते ही यही हाल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *