श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम के पांचवे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ जिपं अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी/एसडीएम प्रवीण यादव, डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुनील प्रियदर्शी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज भिनगा की छात्राओं साबरीन एवं इल्तिशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एडीएम एवं एसडीएम ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 06 लाभार्थियों को गैस सब्सिडी चेक प्रदान किया व अन्त्योदय राशनकार्ड के 13 लाभार्थियों को राशनकार्ड प्रदान किया। इसके अलावा कार्यक्रम में जिले के विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत गुरूकुल गिलौला के छात्रों द्वारा ’’गीता के अध्यायों’’ का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया। गुरूकुल गिलौला के ही छात्र सौरभ पाठक द्वारा ’’आरम्भ है प्रचंड’’ गीत पर नृत्य एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा ’’थारू लोक नृत्य’’ प्रस्तुत किया गया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इन 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास, बीमारू से विकासशील की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज उत्तर प्रदेश घोषणाओं का नहीं, परिणामों का प्रदेश बना है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूल किट, चेक और चाबी वितरित किया गया। एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा जनपद श्रावस्ती विगत नौ वर्षो में दिन-प्रतिदिन हर क्षेत्र में अगृणी हो रहा है। लोगों को सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया कि सभी लोग विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाकर उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लें और लाभ उठायें। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, कौशल मिशन, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका अधिकारियों एवं आम जनमानस ने अवलोकन किया तथा सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी जी, जिला मंत्री दिनेश आर्य,कमलेश, जिला पूर्ति कार्यालय के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षणक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद र