हापुड़।कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कविता मीणा,की अध्यक्षता में विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन* योजनाओं के तहत सत्यापन, अनुमोदन और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
जिलाधिकारी कविता मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि किसी भी जरूरतमंद को पेंशन से वंचित न रहना पड़े।प्रशासन का फोकस पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता लाकर पात्र लोगों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।