जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश जारी

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया।जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण करते हुए उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई—वाईकिल सहित संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। जिलाधिकारी महोदय ने विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा अलग-अलग क्षेत्र से प्राप्त हो रही भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय और कमिश्नर महोदय द्वारा संयुक्त टीम गठित करते हुए भूमि को अवैध रूप से कब्जाधारियों/भूमाफियाओं से निजात दिलाने के लिए अभियान के तहत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारी यूी0पी0नेड़ा सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की जनकल्याण, पर्यावरण हित में चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार किया जाएं और प्रत्येक परिवार को इस योजना से आच्छांदित करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएं। इस योजना के तहत लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार से ​सब्सिडी भी प्राप्त होगी।जिलाधिकारी महोदय ने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आरटीई के तहत दाखिलों में किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही या अनदेखी ना बरती जाए, पात्र आवेदन कर्ता को शत प्रतिशत लाभ दिलाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, अतः कोई भी पात्र लाभार्थी जिसने आवेदन किया हो वह छूटना नहीं चाहिए।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उक्त कार्य युद्ध स्तर पर किये जाएं, उक्त से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना ना करना पड़ें। ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं हैं।जनता दर्शन के दौरान एडीएम ई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *