जिलाधिकारी ने वीवीआईपी आगमन प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 आजमगढ़ जिलाधिकारी ने विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत कंधरापुर के मिरिया स्थित (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप) बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण व विशाल जनसभा आगामी 06 अप्रैल 2026 को वीवीआईपी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण व बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी आगमन को देखते हुए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड, अस्थायी मार्ग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हो सके।जिलाधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी द्वारा दुग्ध अवशीतन केंद्र के शुभारंभ के उपरांत कार्यक्रम स्थल के समीप ही आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *