डिप्टी सीएम ने गाँधीवादी राजनाथ शर्मा का जाना कुशलक्षेमए सीएमओ रहे मौजूद

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रख्यात गांधीवादी एवं समाजवादी चिन्तक और लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजनाथ शर्मा का हालचाल लेने बेलहरा हाउस स्थित उनके पहुंचे। वहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ डॉ रंजन गौतम से उनका उचित और आवश्यक इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बता दें कि बीते दिनों श्री शर्मा के फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें चिकित्सीय परीक्षण उपरान्त निमोनिया की शिकायत पाई गई। गुरूवार को वह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंचेए जहां वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। श्री शर्मा के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजनाथ शर्मा के साथ ही उनके बेटे मृत्युंजय शर्मा और धनंजय शर्मा से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/ उपमुख्यमंत्री के इस आत्मीय एवं संवेदनशील व्यवहार की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। श्री पाठक ने कहा कि राजनाथ शर्मा जैसी शख्सियत हमारी अनमोल धरोहर है। राजनाथ शर्मा समाजवाद की पाठशाला है। आज के दौर में ऐसे राजनेता विरले है। शर्मा जी स्वस्थ रहें और शतायु हों। वह हमारा मार्गदर्शन करते रहे। यही ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रंजन गौतमए वाल्मीकी नगर वार्ड के सभासद अश्विनी शर्मा शिवाए आशु लिपिक अंकुर वर्माए पत्रकार पाटेश्वरी प्रसादए जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षितए चौकी प्रभारी अनुराग पाठकए कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंहए रंजय शर्माए डॉ अदिति शर्माए जिला उपभेक्ता फोरम के पूर्व न्यायिक सदस्य हुमायूं नईम खान आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *