जनपद लखीमपुर खीरी, के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के बाद 20 वर्षीय युवक शिव कुमार की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव में हुए विवाद के बाद रविवार सुबह पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के बाद शिव कुमार को थाने में ही रोक लिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने फोन कर शांतिभंग में चालान किए जाने की जानकारी दी, लेकिन इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना भी दी गई।
परिजनों का कहना है कि जब वे लौटे तो शिव कुमार खंभारखेड़ा के पास अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/वहीं पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय शिव कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम और सीओ सिटी विवेक तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।