ललितपुर- जनपद में संचारी रोगों के खिलाफ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ पी0एन0 इंटर कॉलेज में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने इस अभियान में सभी सहभागी विभागों से अपनी.अपनी गतिविधियां माइक्रोप्लान के अनुसार गुणवत्तायुक्त एवं शतप्रतिशत पूर्ण करने की अपील की एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु शपथ ली गयी।डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनपद वासियों को वेक्टर जनित रोगोंए जलजनित रोगों के बचाव व रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने बताया कि मलेरियाए डेंगू आदि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु शहरी क्षेत्र में नगर विकास विभाग द्वारा नालियों की साफ.सफाई एवं फॉगिंग की जायेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत राज विभाग द्वारा नालियों की साफ.सफाई एवं गड्ढों को मिट्टी से भरा जाएगा।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारीए नगर क्षेत्र प्रभारी डॉ राजेश भारतीए पी0एन0 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अजय सक्सेना पी एन इण्टर कॉलेज का स्टाफ तथा सी0एम0ओ0 कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।